ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी...

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 6 उम्मीदवार मैदान में हैं और पांचवीं सीट का फैसला AIMIM और BSP के विधायकों के रुख पर टिका है। तेजस्वी यादव और अख्तरुल ईमान की मुलाकात से सियासी हलचल तेज।

11-Mar-2026 01:03 PM

By First Bihar

Rajya Sabha Election : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब बेहद रोमांचक हो गया है। इस बार मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प बन गया है क्योंकि पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में एक-एक वोट की अहमियत काफी बढ़ गई है और सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। खासकर पांचवीं सीट को लेकर सियासी गणित पूरी तरह उलझ गया है, जहां जीत-हार का फैसला छोटे दलों और कुछ विधायकों के रुख पर निर्भर करता दिखाई दे रहा है।


राज्यसभा चुनाव के इस समीकरण में एनडीए ने अपने पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से एक प्रत्याशी मैदान में है। ऐसे में अगर सभी वोट अपने-अपने खेमे में पड़े तो मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है। फिलहाल नजरें एआईएमआईएम और बसपा के विधायकों पर टिकी हुई हैं, जिनकी भूमिका इस चुनाव में निर्णायक मानी जा रही है।


इसी कड़ी में बिहार की सियासत आज उस वक्त और गर्म हो गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के पहुंचने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे दोनों नेताओं के बीच मुलाकात तय है। इस बैठक को राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि एआईएमआईएम के पांच विधायक विपक्ष की संभावनाओं को मजबूत कर सकते हैं।


हालांकि इस मुलाकात से पहले अख्तरुल ईमान ने जो बयान दिया, उसने दोनों राजनीतिक खेमों में हलचल पैदा कर दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद शायराना अंदाज में अपनी राजनीतिक स्थिति साफ करते हुए कहा, “सियासी चक्कर में हम किधर जाएं? एक तरफ दरिंदा है और दूसरी तरफ शिकारी, मैं तो दोनों से बच-बचकर चलता हूं।” उनके इस बयान को एनडीए और महागठबंधन दोनों पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।


ईमान ने यह भी स्पष्ट किया कि वे तेजस्वी यादव से मिलने जरूर जा रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ही करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि अगर बातचीत में कोई सहमति नहीं बनती है तो एआईएमआईएम तटस्थ रहने का विकल्प भी चुन सकती है। इस स्थिति में पांचवीं सीट का गणित पूरी तरह बदल सकता है।


इस बीच बिहार विधानसभा के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में उतरे छह उम्मीदवारों में से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इसी वजह से राज्य में एक दशक से अधिक समय बाद राज्यसभा के लिए मतदान की नौबत आई है। आमतौर पर जब उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर होती है तो निर्विरोध चुनाव हो जाता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है।


महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने व्यवसायी से नेता बने अमरेंद्र धारी सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाह और शिवेश कुमार सहित अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के साथ-साथ अतिरिक्त समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।


संख्याबल के हिसाब से देखें तो बिहार विधानसभा में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत होती है। एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं, जबकि सभी पांच सीटों पर जीत के लिए उसे 205 वोटों की जरूरत पड़ेगी। यानी एनडीए को कम से कम तीन अतिरिक्त वोटों की आवश्यकता होगी।


दूसरी ओर महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। अगर एआईएमआईएम के पांच विधायक और बसपा का एक विधायक विपक्ष के साथ आ जाते हैं तो कुल संख्या 41 तक पहुंच सकती है, जिससे महागठबंधन एक सीट जीतने की स्थिति में आ सकता है। हालांकि इसमें क्रॉस वोटिंग की संभावना भी पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता।


यही वजह है कि बिहार की राजनीति में इस समय राज्यसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त हलचल है। सभी दल अपने-अपने विधायकों को साधने और संभावित सहयोगियों से बातचीत में जुटे हैं। अब सबकी निगाहें एआईएमआईएम और बसपा के रुख पर टिकी हैं, क्योंकि पांचवीं सीट की असली चाबी फिलहाल उन्हीं के हाथ में मानी जा रही है।