BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
30-Jun-2025 01:27 PM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ बारिश का दौर अब एक तरह से पूरे राज्य में छाया हुआ है। नालंदा, अररिया और पटना के कुछ इलाकों में फिलहाल तेज बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। किशनगंज और जमुई में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और जल्द ही बारिश की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें पटना, नालंदा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की उम्मीद है, हालांकि उमस बनी ही रहेगी।
मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक दक्षिण बिहार में भयंकर बारिश की आशंका जताई है। खासकर गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में। तेज आंधी (40-60 किमी/घंटा) और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।