BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
15-Jul-2025 07:49 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। 14 जुलाई को कई जिलों में तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार में बारिश का दौर शुरू हुआ है।
मंगलवार को गया, नवादा और जमुई में अति भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि जहानाबाद, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, पटना, मुंगेर, भागलपुर, बांका, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, कैमूर, शेखपुरा और खगड़िया में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
पटना में 17 जुलाई तक बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। मंगलवार सुबह से काले बादल छाए हुए हैं और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पश्चिम चंपारण में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि अररिया में भी तापमान ऊंचा रहा। बारिश के कारण अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, पिछले 48 घंटों में वज्रपात से 8 से अधिक लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ रेखा बिहार में बारिश को बढ़ावा दे रही है। 15 जुलाई को गया, नवादा और जमुई में 64.5-115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में 30-50 किमी/घंटा की हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पटना में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और 25-26 डिग्री के बीच रहेगा। हवा में नमी 60-80% तक रहेगी, जिससे थोड़ी उमस भी बनी रहेगी।
पिछले 24 घंटों में रोहतास के तिलौथू में 36.6 मिमी, गया के बेलागंज में 23.2 मिमी और नवादा के मेसकौर में 19.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बिहार में मानसून की सुस्ती के बावजूद 16 जुलाई से बारिश में और तेजी की उम्मीद है। वज्रपात से बचने के लिए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं।