बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
12-Apr-2025 07:40 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Rain Alert: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा अभी नहीं टला है। शनिवार को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नौ जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने शनिवार को किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं, 9 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, नालन्दा, लखीसराय, शेखपुरा, लखीसराय, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, मुंगेर, सारण, बेगुसराय, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल और मधेपुरा जिलों के भागों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।
अगले 48 घंटे में मधुबनी, दरभंगा, पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज जिलों के भागों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य में मध्यम गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि यह प्री-मानसून का सामान्य प्रभाव है, लेकिन इससे जानमाल को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें और सावधानी बरतें।