किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा
31-Oct-2025 04:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के छपरा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत से हड़कंप मच गया है। वह एनएच 19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हेल्थ चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, छपरा के अवतार नगर थाना में पदस्थापित 53 वर्षीय एसआई राणा प्रताप मंडल, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। सुबह लगभग 03:45 बजे उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सूचित किया कि उनके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है।
इसके उपरांत वे शौचालय की ओर गए, जहां वे अचानक बेहोश होकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।
घटना स्थल पर मृतक के नाक एवं कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन सहरसा से छपरा के लिए रवाना हो गए हैं। राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन पर जिले के पुलिस महकमे ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा