ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

Home / bihar / बिहार पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश, इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर

बिहार पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश, इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर

11-Jun-2022 07:52 AM

PATNA: मंत्रालय ने पैगंबर पर विवादित जुलूस कि टिप्पणी को लेकर झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रहे हिंसा को देखते हुए राज्य में भी पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि खासकर जिला पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर अपनी पैनी नजर रखनी होगी। विवादित पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर फौरन करवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी रखने को भी कहा गया है।


वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों से सावधान और पूरी तैयारी रखने को कहा है। हिंसा के दौरान उन्हें भी लोग निशाना बनाया जा सकते हैं। मंत्रालय ने पैगंबर पर विवादित जुलूस कि टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हुए देश भर के कई शहरों में भारी उपद्रव को देखते हुए यह फैसला किया है। 


बता दें कि प्रदेश के भी कई जिलों में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया। पटना सिटी, सब्जी बाग, फुलवारीशरीफ समेत कई स्थानों पर नमाज के बाद जुलूस निकालने की अनुमति पुलिस प्रशासन से मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन की दखल पर जुलूस नहीं निकाला गया। जबकि सिवान   में दूकान बंद रख कर विरोध प्रगट किया गया। वहीं छपरा में  भी पुतला फूंका किया गया। वैशाली के महुआ अनुमंडल ने शाही मस्जिद से जुलूस निकाला। और कई जिले ऐसे भी थे जहां सड़क जाम रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ा।