ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / bihar / बिहार: पुलिस दिवस पर मुजफ्फरपुर में रवाना हुआ बाइक दस्ता, लोगों से की...

बिहार: पुलिस दिवस पर मुजफ्फरपुर में रवाना हुआ बाइक दस्ता, लोगों से की ये अपील

20-Feb-2023 03:42 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस दिवस 2023 के तहत जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया. पहला कार्यक्रम मुजफ्फरपुर रेंज आईजी पंकज सिन्हा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मुजफ्फरपुर SSP राकेश कुमार के साथ साथ जिले के सभी डीएसपी मौजूद रहे. 


आईजी पंकज सिन्हा ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आज जनसहभागिता बाइक रैली को रवाना किया गया है, जो विभिन्न थाना क्षेत्र के एक एक वार्ड में घूमकर आमजनों की समस्या को सुनकर तत्क्षण दूर करेगी. साथ ही साथ आमजनों से भी अपील किया कि बिहार पुलिस आपकी है, आपके सुरक्षा के लिए है हरसंभव मदद किया करें. 


वही दूसरा कार्यक्रम रेल पुलिस द्वारा जीआरपी थाना पर रेल पुलिस कफ्तान डॉ कुमार आशीष के द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जो रेल थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर स्थानीय लोगों से रूबरू होगी और लोकल क्राइम पर विशेष ध्यान देगी. पूरे मामले में रेल पुलिस कफ्तान ने कहा कि रेल पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो रेल थाना क्षेत्राधिकार में आने वाले इलाकों में घूमकर डीजीपी साहब के निर्दशों पर खड़े उतरेगी साथ ही साथ आमजनों से भी अपील है कि पुलिस प्रशासन को हमेशा सहयोग करें प्रशासन आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर रहेगा.