Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
26-Jun-2025 08:24 AM
By First Bihar
Patna News: मानसून अवधि में बालू खनन पर लगी रोक के बावजूद पटना जिले के मनेर और बिहटा इलाकों में बालू माफिया अपनी अवैध गतिविधियों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने बुधवार को मनेर और बिहटा क्षेत्र में एक बड़े छापेमारी अभियान के तहत कुल 85,670 सीएफटी बालू बरामद किया है, जो लगभग 400 ट्रकों के बराबर है।
मनेर इलाके में ईओयू की टीम ने 40 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जहां बालू के बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण का खुलासा हुआ। इन ठिकानों पर भारी मात्रा में बालू जमा था, जो बिना किसी वैध अनुमति के खनन और संग्रहित किया गया था।
खनन माफिया रणधीर राय के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां अवैध खनन सामग्री मिली। रणधीर राय के खिलाफ पहले से ही कई मामले चल रहे हैं, लेकिन उनके अवैध कारोबार पर अभी तक प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। ईओयू की टीम ने बिहटा थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव में लगभग दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में बालू के अवैध भंडारण का भी भंडाफोड़ किया। इलाके में बालू के इस पैमाने पर जमा होने से स्थानीय पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को गंभीर खतरा है।
खनन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। ईओयू टीम ने बरामद बालू को जब्त करते हुए संबंधित ठिकानों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय थाने में खनन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पटना प्रशासन ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है और अवैध खनन रोकने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने का ऐलान किया है। अधिकारियों ने कहा कि मानसून में अवैध बालू खनन पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए कोई भी इस प्रतिबंध का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।