आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
26-Mar-2026 12:25 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। भदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर से लापता हो गई और कुछ घंटों बाद गंभीर हालत में वहीं मिली। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम बच्ची अपनी दादी के साथ गांव के दुर्गा मंदिर में आरती में शामिल होने गई थी। पूजा के दौरान दादी ने बच्ची को गोद से नीचे उतार दिया और खुद आरती में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान बच्ची अचानक वहां से गायब हो गई।
आरती समाप्त होने के बाद जब दादी ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया, तो वह कहीं दिखाई नहीं दी। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद दादी घर लौटीं और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार और ग्रामीण मिलकर बच्ची की तलाश में जुट गए।
काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि बच्ची मंदिर परिसर में ही पड़ी हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो बच्ची अचेत अवस्था में मिली और उसकी हालत गंभीर थी। तुरंत परिजनों को बुलाया गया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अगले दिन फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।