Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
01-Jul-2025 07:25 AM
By First Bihar
Bihar News: दिल्ली कैंट इलाके में सेना में भर्ती के नाम पर बिहार के रोहतास जिले के कश्यप कुमार से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी एडमिट कार्ड देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
कश्यप कुमार ने बताया है कि वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। 1 मार्च 2025 को बलविंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने फोन कर 105टीए में भर्ती का लालच दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। कश्यप इसके लिए तैयार भी हो गया। 7 मार्च को बलविंद्र ने उसे दिल्ली बुलाकर प्रखर मिश्रा से मिलवाया। प्रखर ने पहले एक खाते में 10,000 रुपये जमा करवाए, फिर कश्यप और उसके पिता को एएफसी दिल्ली कैंट ले जाकर मेडिकल कराया। इसके बाद धौला कुआं पेट्रोल पंप के पास दो लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए।
8 मार्च को बलविंद्र ने फिर 5,000 रुपये मांगे, जो कश्यप ने दे भी दिए। 10 मार्च को उसे फर्जी एडमिट कार्ड मिला। 21 मई को आरोपियों ने धौला कुआं बुलाकर 2.65 लाख रुपये और 23 मई को 20,000 रुपये वसूले। इसके बाद आरोपियों ने कश्यप का नंबर ब्लॉक कर दिया। जांच में एडमिट कार्ड फर्जी निकला, जिसके बाद कश्यप ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
इससे पहले भी मेरठ, मैनपुरी और देहरादून जैसे शहरों में फर्जी सेना भर्ती रैकेट पकड़े गए हैं, जहां फर्जी दस्तावेज और वर्दी का इस्तेमाल कर लाखों रुपये ठगे गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए बेरोजगार युवाओं को फंसाता है। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑफर पर भरोसा न करें।