lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
08-Nov-2025 10:07 AM
By First Bihar
Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने बिना पैंट्रीकार वाली 30 जोड़ी ट्रेनों में ट्रेन साइड वेंडिंग शुरू करने का फैसला किया है। दानापुर मंडल में 12 जोड़ी और पूरे जोन में 30 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट IRCTC को सौंप दी गई है। तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही कोच के अलग सेक्शन में लाइसेंसी वेंडर चाय, नाश्ता, खाना और स्नैक्स परोसेंगे।
दानापुर-दिल्ली जनसाधारण, राजगीर-हरिद्वार, भागलपुर-एलटीटी, आंबेडकर नगर-पटना, राज्यरानी और कटिहार इंटरसिटी जैसी ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं। छपरा-दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी में ट्रायल सफल रहा है और इस दौरान यात्रियों ने गरम नाश्ते और चाय की तारीफ भी की। IRCTC के अधिकारी ने बताया है कि कोविड से पहले बनी योजना अब अमल में आ रही है। रेल मंत्रालय के आदेश पर वाणिज्य विभाग ने ट्रेनें चुनीं हैं।
अब तक छोटे रूट की स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ बोतलबंद पानी मिलता था। नाश्ते के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ना पड़ता था। टीएसवी से यात्रियों को हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ मिलेगा। मेनू में वेज थाली, ब्रेड-ऑमलेट, समोसा, चाय-कॉफी और बिस्किट शामिल होंगे। कीमत IRCTC रेट कार्ड के मुताबिक ही होगा। हर कोच में 2-3 वेंडर तैनात रहेंगे।
सबसे बड़ी राहत यह है कि अवैध वेंडरों पर लगाम लगेगी। अभी बिना लाइसेंस वाले लोग घटिया सामान बेचकर यात्रियों को बीमार करते हैं। टीएसवी से सिर्फ प्रमाणित वेंडर काम करेंगे। जबकि RPF और टीटीई निगरानी में जुटे रहेंगे। दानापुर मंडल के डीआरएम ने कहा है कि यात्री शिकायत करेंगे तो तुरंत कार्रवाई भी होगी।
इस घोषणा के बाद यात्रियों में खुशी की लहर है। पटना जंक्शन पर दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने बताया, “12 घंटे की यात्रा में दो बार गरम और शुद्ध खाना मिलेगा तो नींद अच्छी आएगी।” IRCTC ने वेंडरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। हफ्ते भर में पहली ट्रेन में सुविधा शुरू हो जाएगी।