1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
25-Mar-2025 04:05 PM
By First Bihar
Bihar News: सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल के निर्माण में लगातार देरी से लोगों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। पुल का एक हिस्सा पहले ही दो बार ढह चुका है, जिससे निर्माण कार्य कई बार बाधित हुआ। फिर से इस पुल के निर्माण कार्य को एक साल के लिए बढ़ा दी है और अब इस परियोजना की नयी डेडलाइन 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि पहले इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
निर्माण कार्य ठप, अनिश्चितता बरकरार
भागलपुर और खगड़िया समेत कई जिलों के लोगों को इस पुल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बार-बार डेडलाइन फेल होने से निराशा बढ़ रही है। निर्माण कार्य फिलहाल ठप पड़ा हुआ है। इस पुल की नींव 2014 में रखी गई थी, और इसे साढ़े चार साल में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब साढ़े 9 साल से अधिक समय बीत चुका है और निर्माण कार्य अधूरा ही है।
पुल निर्माण में बाधाएं और सरकार की कार्रवाई
पुल का स्ट्रक्चर जून 2023 में ढहने के बाद यह परियोजना सुर्खियों में आई थी। इसके बाद सरकार ने इसे बनाने वाली कंपनी को डिबार ( blacklist) कर दिया, यानी जब तक यह पुल पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह कंपनी बिहार में कोई अन्य सरकारी प्रोजेक्ट नहीं ले सकेगी।
एप्रोच रोड का काम भी अटका
पुल के साथ-साथ इसके एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन 7 महीने की देरी पहले ही हो चुकी है। यह सड़क सुल्तानगंज से मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड मार्ग तक बनाई जानी है।
पुल से होंगे बड़े फायदे
इस पुल के बनने से भागलपुर, खगड़िया और आसपास के जिलों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। गंगा पार करने में लगने वाला समय घंटों से घटकर कुछ ही मिनटों में सिमट जाएगा। लेकिन बार-बार डेडलाइन बढ़ने और निर्माण कार्य में देरी से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार मार्च 2026 की डेडलाइन पर पुल का निर्माण पूरा हो पाएगा या नहीं!