सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
30-Apr-2025 10:34 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: पंजाब की बठिंडा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बठिंडा कैंट से की गई है। जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी के बिहार कनेक्शन की भी जानकारी मिली। अब पुलिस सब कुछ खंगाल रही है। खबरों के मुताबिक, जासूसी के आरोप में बठिंडा कैंट से गिरफ्तार किया गया सुनील राम का संबंध बिहार के समस्तीपुर जिले का है।
वह सिहमा गांव का रहने वाला है। गांव के लोग सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के बाद स्तब्ध हैं। सुनील राम के बारे में लोगों का कहना है कि उसके पिता इंग्लिश राम की मौत हो चुकी है। गांव में मां और भाई का परिवार रहता है। गांव के लोगों को पहले से ही उसके रुतबे को देखकर शक होता था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद से गांव के लोग हैरान हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि जब भी सुनील राम अपने गांव आता था तो लग्जरी गाड़ी से आता था। उसके साथ एक दो बाहरी लोग रहते थे। सभी के चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी रहती थी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस बार होली के दौरान एक दिन के लिए घर आया था। लग्जरी कार में उसके अलावा दो लोग थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास पिस्टल भी थी। पंजाब के बठिंडा में अपनी जमीन खरीद कर बड़ा घर बनाया हुआ है। गांव में भी घर किसी से कम नहीं है। दोनों भाई ऐशो आराम की जिंदगी जीता था। वहीं सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के बाद अचानक ही परिवार के लोग घर में ताला लगाकर कहीं गायब हो गए हैं। देर शाम अचानक ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।