ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल

Home / bihar / Bihar News: ट्रेन में तस्करी का खेल, 9 किलो गांजे के साथ कोच...

Bihar News: ट्रेन में तस्करी का खेल, 9 किलो गांजे के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Bihar News: साउथ बिहार एक्सप्रेस में हाथीदह जंक्शन पर जीआरपी ने 9 किलो गांजा बरामद किया है। कोच अटेंडेंट राकेश कुमार और रोहित कुमार हुए गिरफ्तार। बेड रोल में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, नेटवर्क की जांच तेज।

29-Jun-2025 11:55 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना के हाथीदह जंक्शन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सरकारी रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोच अटेंडेंट राकेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ा है। उसके पास से बेड रोल में छिपाए गए 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में राकेश ने अपने साथी रोहित कुमार का नाम उगला, जिसे पुलिस ने तुरंत हाथीदह जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से 6 किलो गांजा मिला है। दोनों आरोपी पटना जिले के अथमलगोला के निवासी हैं।


हाथीदह थानाध्यक्ष मनोज कुमार को मिली सूचना के आधार पर जीआरपी ने ट्रेन के कोच की तलाशी ली थी, जहां बेड रोल में गांजा छिपाया गया था। रेल एसपी के अनुसार यह तस्करी नेटवर्क ट्रेन के कोच और स्टेशनों का इस्तेमाल कर गांजा सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।


पुलिस ने बिहार में ट्रेनों के जरिए होने वाली तस्करी पर नकेल कसने के लिए सघन जांच अभियान की योजना बनाई है। पटना सहित अन्य रेलखंडों पर अब निगरानी और बढ़ा दी गई है। यात्रियों से अपील है कि ट्रेन में किसी भी संदिग्ध गतिविधी की सूचना तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को दें। रेलवे सुरक्षा के लिए जीआरपी हेल्पलाइन 1512 या बिहार पुलिस हेल्पलाइन 100 पर संपर्क करें।