ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / bihar / Bihar News: बिहार में ग्रामीणों ने BLO को 7 घंटे तक बनाया बंधक,...

Bihar News: बिहार में ग्रामीणों ने BLO को 7 घंटे तक बनाया बंधक, लगाया यह गंभीर आरोप

Bihar News: जमुई के धर्मपुर में मतदाता सूची से 170 नाम कटने पर ग्रामीणों ने बीएलओ को 7 घंटे बंधक बनाया। विभागीय लापरवाही का आरोप, आरओ ने जांच का आश्वासन दिया..

02-Nov-2025 08:25 AM

By First Bihar

Bihar News: जमुई के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में मतदाता सूची से 170 नाम हटाए जाने पर शनिवार को ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध जताया है। आक्रोशित लोगों ने धर्मपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं बीएलओ मनोज कुमार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक करीब सात घंटे बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने बीएलओ की लापरवाही और विभागीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए सभी हटाए गए नामों को पुनः सूची में जोड़ने की मांग की।


ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2024 में मतदाता केंद्र संख्या 108 पर कुल 879 मतदाता थे। 1 अगस्त 2025 को जारी सूची में यह संख्या घटकर 857 रह गई, जबकि अक्टूबर तक मतदाताओं की संख्या मात्र 749 रह गई। इस दौरान 90 नए नाम जोड़े गए, लेकिन 170 पुराने मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। ग्रामीणों ने इसे “साजिश के तहत” की गई कार्रवाई बताया और कहा कि आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनके नाम दर्ज नहीं किए गए, जिससे वे मतदान के अधिकार से वंचित हो जाएंगे।


बीएलओ मनोज कुमार ने सफाई दी कि छूटे हुए करीब 100 मतदाताओं के फॉर्म विभाग को भेजे गए थे, जिनमें से केवल 60 को ही स्वीकृति मिली है। बाकी 40 आवेदन विभाग ने अस्वीकृत कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, यह विभागीय समस्या है।


इस मामले पर एडीएम जमुई एवं सिकंदरा विधानसभा के आरओ रविकांत सिन्हा ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि हाल ही में सदर प्रखंड के अमीन गांव में भी बीएलओ की लापरवाही का मामला सामने आया था, जहाँ एक ही मकान में ढाई सौ से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए थे, साथ ही तीन मृतकों के नाम भी सूची में शामिल थे।  


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह