ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / Bihar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, सास से अक्सर हुआ...

Bihar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, सास से अक्सर हुआ करता था विवाद

Bihar News: सहरसा में 24 वर्षीय मधु कुमारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सास से विवाद की बात भी सामने आई। पुलिस और FSL जांच में जुटी। हत्या या आत्महत्या?

30-Jun-2025 12:20 PM

By First Bihar

Bihar News: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय मधु कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। हत्या या आत्महत्या को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी है जबकि इसके अलावा सास के साथ विवाद की बात भी सामने आ रही है।


यह घटना रविवार देर रात बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के पहलाम वार्ड नंबर 13 की है। मृतका मधु कुमारी उर्फ सुप्रिया (24) की शादी चार साल पहले स्वर्गीय विजय ठाकुर के इकलौते पुत्र विभास ठाकुर से हुई थी। दंपति की एक बेटी भी है। विभास मजदूरी के लिए पुणे में रहता है और घर पर मधु अपनी सास विभा देवी के साथ रहती थी। जो एक आंगनवाड़ी सहायिका हैं।


ग्रामीणों के अनुसार शादी के शुरुआती एक-दो साल रिश्ते ठीक थे, लेकिन बाद में सास-पोतोहू के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। मधु इस वजह से अक्सर परेशान रहती थी। रविवार रात मधु की ननद ने पड़ोसी को फोन कर बताया कि मधु फोन नहीं उठा रही है। पड़ोसी जब घर पहुंचा तो मधु को गुलाबी साड़ी से पंखे पर लटकता हुआ पाया।


इसकी सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वालों का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।


इस घटना के बाद इलाके में हत्या या आत्महत्या को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने FSL की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अगर वाकई में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर: रितेश