Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
16-Sep-2025 06:00 PM
By First Bihar
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार शाम को बिहार के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ठनका गिरने का भी खतरा है। अलर्ट वाले जिलों में कैमूर, जमुई, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिवान, सीतामढ़ी, रोहतास, गया और बेगूसराय शामिल हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं जो कि आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ाएंगी।
जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार के सभी जिलों में बादल बने रहेंगे और इनमें से कई में मध्यम से भारी स्तर की वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में भी मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। पटना में मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे दिन मौसम गरम और उमस भरा रहा। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और पिछले दिनों की गर्मी से राहत मिली। हालांकि, जलभराव की समस्या कुछ जगहों पर बनी रही और इस वजह से काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यानी 19 सितंबर तक इससे राहत नहीं मिलेगी। किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर और खगड़िया में भारी वर्षा की आशंका है। बिहार के अधिकांश उत्तरी जिलों और दक्षिणी जिलों के एक-दो स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बने चक्रवाती तंत्र तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी इसके पीछे मुख्य कारण हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि ठनका गिरने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या पानी के पास न जाएं साथ ही किसानों को खेतों में काम करने से बचना चाहिए क्योंकि बिहार में हर साल वज्रपात से कई हादसे होना आम हैं। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है, ताकि बाढ़ या जलभराव की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।