1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
31-Aug-2025 09:26 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बीपीएससी शिक्षिका पर अपने पति की पिटाई करवाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पति बांका जिले का किसान है, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन मामला अभी तूल पकड़ने से पहले ही ठंडा पड़ गया।
2006 में हुई शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की इच्छा को सम्मान देते हुए पति ने हमेशा उनका साथ दिया। पिछले साल पत्नी बीपीएससी टीचर बनीं और पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में तैनाती मिली। लेकिन अब इस सफलता के बाद रिश्ते में तनाव की खबरें आ रही हैं।
यह घटना तब घटी जब पति पत्नी से मिलने केहाट थाना के हनुमानबाग कॉलोनी में किराए के मकान पर पहुंचे। आरोप है कि शिक्षिका ने दो युवकों को बुलाकर पति की जमकर पिटाई करवा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने हर संभव सहयोग किया, लेकिन नौकरी लगने के बाद उनका व्यवहार बदल गया।
केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने पुष्टि की कि पीड़ित और परिजनों के साथ शिक्षिका भी थाने पहुंची थी। उन्होंने मारपीट के आरोपों से इंकार किया, जिसके बाद पीड़ित बिना FIR दर्ज कराए चुपचाप लौट गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केहाट पुलिस ने कहा कि अगर पीड़ित दोबारा शिकायत करता है, तो जांच तेज की जाएगी। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश हो रही है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और उम्मीद है कि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा।