Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
02-Apr-2025 04:42 PM
By Viveka Nand
BIHAR NEWS: केंद्र सरकार ने विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत बिहार को 2638.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे सिंचाई, पथ निर्माण और भवन निर्माण की कई योजनाओं को गति मिलेगी.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत बिहार को 2638.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि यह विशेष सहायता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर प्राप्त हुई है, जिससे विकास योजनाओं को लागू करने में तेजी आएगी ।
सम्राट चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग की 35 विभिन्न योजनाओं में हेतु 2340.61 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की गई थी, जिसमें अधिकांश राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए थी। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ मंदिर में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर पुराने उत्तरवाहिनी धार में सीधी घाट और चैनल का निर्माण होगा।
चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की 14 विभिन्न योजनाओं हेतु 237.46 करोड़, भवन निर्माण विभाग के एसडीआरएफ बिहटा (पटना) के निर्माण एवं बिहार के 17 जिलों में आपातकालीन रिस्पांस सुविधा सह प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु 187.93 करोड़ की मांग की गई। कहा कि राज्य सरकार ने तीन महत्वपूर्ण विभागों की विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 2766 करोड़ की विशेष सहायता मांगी थी, जिसे लगभग पूरी तरह स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार ने 2638.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।