ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Home / bihar / Bihar News: पटना में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की...

Bihar News: पटना में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गंगा में दो बच्चों को तैरना सिखा रहे थे पिता

Bihar News: बिहार के राजधानी पटना में बाढ़ अनुमंडल के धोबिया घाट पर रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया है, जहां NTPC के 38 वर्षीय कर्मी राजा पांडेय और उनके दो मासूम बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है.

27-Apr-2025 01:44 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के राजधानी पटना में बाढ़ अनुमंडल के धोबिया घाट पर रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया है, जहां एनटीपीसी (NTPC) के 38 वर्षीय कर्मी राजा पांडेय और उनके दो मासूम बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मी का नौ वर्षीय बेटा अम्बर और सात वर्षीय युवराज है। तीनों के शव गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राजा पांडेय रोज की तरह अपने बच्चों को लेकर धोबिया घाट स्नान के लिए पहुंचे थे। वे दोनों बेटों को रबर के ट्यूब की मदद से तैरना सिखा रहे थे। इसी दौरान ट्यूब पानी में बह गया और दोनों बच्चे गहराई में जाने लगे। बच्चों को डूबता देख राजा पांडेय तुरंत उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह खुद भी डूब गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पहले युवराज और अम्बर को बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवराज की मौत हो गई, जबकि अम्बर और उनके पिता राजा पांडेय का शव बाद में गंगा से निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि समय पर बचाव दल पहुंचता, तो शायद एक-दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।


बाढ़ के अनुविभागीय पदाधिकारी (CO) डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “हमें सूचना मिली कि गंगा नदी में एक ही परिवार के तीन लोग डूब गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी के शवों को निकाल लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।” स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को घाटों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।