Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
08-Apr-2025 09:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: राजधानी पटना के आरकेपुरम इलाके में आर्मी के एक रिटायर्ड जवान ने सुसाइड कर लिया है। पूर्व सैनिक पिंकू कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। वहीं परिवार के लोग स्तब्ध रह गये।
घटना पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत आर के पुरम मोहल्ले में रविवार देर रात की है। सेना से रिटायर पूर्व सैनिक पिंकू कुमार (40 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिहटा के अमहरा के मीठापुर निवासी थे और फिलहा पत्नी नीतू देवी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ आर के पुरम में किराये के मकान में रह रहे थे।
मृतक भारतीय सेना से करीब 8 साल पहले रिटायर हो गये थे और वर्तमान में बैंक के एटीएम में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनकी पत्नी नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थे। रविवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो जबरन दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उनका शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था और पास में लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। हैरानी की बात यह है कि परिवार के किसी सदस्य ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।