ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में मेला घूमकर घर लौटे पिता और मासूम बेटों की...

Bihar News: बिहार में मेला घूमकर घर लौटे पिता और मासूम बेटों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के इस जिले में पिता नीरज साव (35) और बेटे निर्मल (8) और निर्भय (4) की अचानक हुई मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। रात दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौटे थे, भोजन के बाद तबीयत बिगड़ी..

03-Oct-2025 12:28 PM

By First Bihar

Bihar News: दशहरा के उमंग के बीच पटना जिले का एक गांव शोक की लहर में डूब गया है। पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के पिता और उनके दो मासूम बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके को हिलाकर रख दिया है।


मृतकों में 35 वर्षीय नीरज साव और उनके बेटे 8 वर्षीय निर्मल कुमार व 4 वर्षीय निर्भय कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों का शक है कि दशहरा मेला घूमने के बाद घर लौटकर खाए गए भोजन में जहर था। इस घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया है और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज साव मूल रूप से गया जिले के मंझार गांव के रहने वाले थे, लेकिन वे अपने ससुराल करहरा में ही परिवार के साथ कई वर्षों पहले बस चुके थे। गुरुवार शाम वे अपने दोनों बेटों के साथ दुर्गा पूजा मेला घूमने गए थे। घर लौटकर रात के भोजन के बाद तीनों सो गए। देर रात अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई और हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद नीरज की पत्नी और अन्य परिवारजन सदमे में हैं।


सिगोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के सटीक कारण की पुष्टि रिपोर्ट आने पर ही होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया यह फूड पॉइजनिंग लग रही है। मेला से लाए खाने या घर के भोजन में मिलावट की जांच की जा रही है। आसपास के लोग दहशत में हैं, क्योंकि त्योहारी माहौल में ऐसी घटना ने सबको सतर्क कर दिया है। परिवार ने सरकारी सहायता और न्याय की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है और पुलिस परिजनों से विस्तृत बयान लेकर जांच में जुट गई है। उम्मीद है कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।