ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां सिर्फ 2 दिन में कटा ₹50 लाख से...

Bihar News: बिहार में यहां सिर्फ 2 दिन में कटा ₹50 लाख से ज्यादा का चालान, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सख्ती

Bihar News: बिहार के इस जिले में दुर्गा पूजा के दौरान मात्र 2 दिनों में ट्रैफिक उल्लंघनों पर 61 लाख 81 हजार का चालान कटा। किसी इलाके से 8.83 लाख तो कहीं से 3.94 लाख का आया जुर्माना। आने वाले दिनों में सख्ती बढ़ेगी..

03-Oct-2025 01:57 PM

By First Bihar

Bihar News: दुर्गा पूजा की भक्ति के बीच राजधानी पटना में सप्तमी और अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने सड़कों पर भारी अव्यवस्था मचाई, जिसका खामियाजा इन सब को 61 लाख 81 हजार रुपये के चालानों के रूप में भुगतना पड़ा है। मौके पर ही कटे चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई से कई भक्तों की पूजा की खुशी गम में बदल गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे CCTV कैमरों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की नजर से कोई बच न सका। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि यह सख्ती भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी थी और आने वाले दिनों में निगरानी और तेज होगी।


सप्तमी की रात मां के पट खुलते ही गांधी मैदान से दीदारगंज तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रूट डायवर्जन और नो-एंट्री की घोषणा के बावजूद बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और प्रतिबंधित वाहनों से घूमने वालों की भरमार रही। नतीजा, एक ही दिन में 21 लाख 40 हजार रुपये का चालान।


इलाकों की बात करें तो रामनगरी में 3.30 लाख, दीदारगंज चेकपोस्ट पर 1.38 लाख, खगौल में 1.26 लाख, रूपसपुर में 1.18 लाख, कुर्जी मोड़ पर 90 हजार, भट्टाचार्य पर 82 हजार, दशरथ मोड़ पर 84 हजार, दिनकर गोलंबर पर 92 हजार, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास 74 हजार और खगौल के पास 44 हजार का जुर्माना वसूला गया है।


जबकि अष्टमी पर स्थिति और बिगड़ी। लाइव मॉनिटरिंग और फील्ड तैनाती के बावजूद नो-एंट्री जोन में घुसपैठ, ओवरस्पीडिंग और अनधिकृत पार्किंग के केस बढ़े। 40 लाख 41 हजार रुपये का चालान कटा, जिसमें रामनगरी फिर आगे रही (5.53 लाख)। रूपसपुर में 2.76 लाख, खगौल में 2.63 लाख, कुर्जी मोड़ पर 2.06 लाख, जगदेव पथ में 1.80 लाख, दशरथ मोड़ पर 1.16 लाख, बोरिंग रोड पर 1.03 लाख, भट्टाचार्य पर 1.69 लाख, चितकोहरा में 1.40 लाख, दिनकर गोलंबर पर 1.73 लाख और धनुकी मोड़-दीदारगंज चेकपोस्ट पर 1.85 लाख का आंकड़ा रहा। इस दौरान कई वाहन मौके पर से ही जब्त कर लिए गए।