Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
14-Jun-2025 10:18 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी डबल डेकर ओपन बस सेवा शुरू होने में काफी देरी हो रही है। दीघा रोटरी से कंगन घाट तक गंगा पथ पर चलने वाली इन बसों का ट्रायल 2025 की शुरुआत में ही पूरा हो चुका है, लेकिन परिवहन विभाग से क्लीयरेंस न मिलने के कारण सेवा अभी तक शुरू नहीं हो सकी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस सेवा को मुंबई स्टाइल में डिजाइन किया है, जो पर्यटकों को गंगा के किनारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अनोखा अनुभव देगी।
ये डबल डेकर बसें 40 सीटों वाली होंगी, जिसमें निचले डेक पर 20 और ऊपरी खुले डेक पर 20 सीटें होंगी। ऊपरी डेक से यात्री JP गंगा पथ और गंगा नदी के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे। किराया मात्र ₹100 प्रति व्यक्ति होगा, जो एक राउंड ट्रिप के लिए होगा और रास्ते में कहीं भी उतरने पर भी यही लागू रहेगा। यदि यात्रियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो इस रूट को दीदारगंज तक बढ़ाने की योजना है। बसें दीघा से कंगन घाट तक रोजाना कई चक्कर लगाएंगी, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग पटना की खूबसूरती को करीब से देख सकेंगे।
इन सभी बसों में आधुनिक सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। इनमें GPS ट्रैकिंग, फ्री वाई-फाई, एयर कंडीशनिंग, ठंडे पानी के लिए फ्रिज और लाइव गाइड सिस्टम शामिल हैं, जो यात्रा को आरामदायक और जानकारीपूर्ण बनाएंगे। लाइव गाइड सिस्टम के जरिए यात्री गंगा पथ के पास मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, और ऐतिहासिक इमारतों जैसे गोलघर, पटना म्यूजियम और गांधी घाट के बारे में जान सकेंगे।
बताते चलें कि इन बसों के चलने में देरी का कारण प्रशासनिक अड़चनें हैं। परिवहन विभाग ने अभी तक बसों के संचालन के लिए जरूरी अनुमति नहीं दी है, जिसके पीछे विभागीय समन्वय की कमी बताई जा रही है। BSTDC ने परिवहन विभाग से जल्द मंजूरी की अपील की है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस सेवा को लेकर उत्साह है और उम्मीद है कि क्लीयरेंस मिलते ही बसें पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी।