lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
09-Nov-2025 08:44 AM
By First Bihar
Bihar News: शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बदनाम गली यानी रेड लाइट एरिया में शनिवार को एक नर्तकी ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। दरभंगा जिले का रहने वाला मुकेश नामक युवक एक मासूम बच्ची को बेचने यहां पहुंचा था। नर्तकी ने हिम्मत दिखाते हुए उससे पूछताछ की, शक होने पर आसपास के लोगों ने भीड़ जमा कर युवक की पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के बाद भी आरोपी ने सच नहीं बताया।
नर्तकी ने तुरंत डायल 112 की मदद से पुलिस को सूचना दी। आरोपी मुकेश को मासूम बच्ची सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस दोनों को मिठनपुरा थाने ले गई। नर्तकी ने कहा कि कि हमारा इलाका बदनाम जरूर है, लेकिन इंसानियत जिंदा है। ऐसे दलालों की वजह से ही हम बदनाम होते हैं।
मिठनपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया है कि दरभंगा का युवक मुकेश बच्ची की तस्करी के इरादे से रेड लाइट एरिया पहुंचा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को सुरक्षित रखा गया है। वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले कई मामलों में बच्चियों के अपहरण और तस्करी के केस में मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों की पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर चुकी है और कई मामलों में सफलता भी मिली है।
रिपोर्टर: मनोज