ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने...

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था

Bihar News: 6 नवंबर के मतदान के कर्मभूमि की ओर लौटते लाखों यात्रियों से बिहार का यह जंक्शन पैक। रेलवे ने प्लेटफॉर्म-1 और 5 पर दो होल्डिंग एरिया बनाए। कुर्सी, चार्जिंग, पानी, फर्स्ट-एड सबकुछ उपलब्ध..

08-Nov-2025 09:38 AM

By First Bihar

Bihar News: 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान खत्म होते ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। छठ की चार दिन की छुट्टी और वोट की एक दिन की छुट्टी मिलाकर पांच दिन गांव में बिताने वाले लोग अब धीरे-धीरे दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु लौट रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं है। ट्रेनें 4-6 घंटे लेट चल रहीं। ऐसे में रेलवे ने पहली बार दो खास होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। ये एरिया प्लेटफॉर्म-1 और प्लेटफॉर्म-5 के सिरे पर बनाए गए हैं।


हर होल्डिंग एरिया में 300 कुर्सियां, 20 चार्जिंग प्वाइंट, 4 वाटर कूलर, फर्स्ट-एड बॉक्स और महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय उपलब्ध हैं। जनरल टिकट काउंटर भी यहीं खोला गया है। ऐसे में अब बाहर की लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार रात 2 बजे तक खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 50 जवान 8 घंटे की तीन शिफ्ट में तैनात हैं। सीसीटीवी से हर कोने पर नजर रखी जा रही।


अहमदाबाद जाने वाले एक यात्री ने कहा, “पहले लेट ट्रेन होने पर 6 घंटे खड़े रहते थे। इस बार कुर्सी मिली, मोबाइल चार्ज हुआ, पानी पीया, लग रहा है एसी वेटिंग रूम में हैं।” कोलकाता लौटने वाले एक यात्री ने कहा, “टिकट यहीं कट गया, मात्र 10 मिनट में। बाहर लाइन में 1 घंटा लगता था। पहली बार ऐसा लगा कि रेलवे हमारी सुन रहा है।”


रेलवे के सीनियर डीसीएम संजय झा ने बताया है कि 8 से 14 नवंबर तक रोज 25 हजार अतिरिक्त यात्री गुजर रहे हैं। 12 स्पेशल ट्रेनें पहले से चल रही हैं, फिर भी भीड़ बेकाबू है इसलिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। आने वाले तीन दिन और भीड़ रहेगी। यात्रियों से अपील है कि समय से पहले स्टेशन आएं, धक्का-मुक्की न करें, बच्चों का हाथ थामें रखें।