ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Home / bihar / Bihar News: बिहार में डॉक्टरों की जल्द होगी बंपर बहाली, 5000 पदों पर...

Bihar News: बिहार में डॉक्टरों की जल्द होगी बंपर बहाली, 5000 पदों पर होगी नियुक्ति, नीतीश सरकार का ऐलान

Bihar News: बिहार में जल्द ही 5000 पदों पर डॉक्टरों की बंपर बहाली होगी। नीतीश सरकार ने इसका ऐलान किया है।

05-Mar-2025 09:33 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार जल्द 5 हजार डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है। प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने विधान परिषद में बताया कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बहाली के साथ ही बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर हो जाएगी।


राज्य सरकार 5000 से अधिक डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है, जिसमें 3623 विशेषज्ञ चिकित्सक, 667 सामान्य चिकित्सक और 808 दंत चिकित्सक शामिल होंगे। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।


शिवहर सदर अस्पताल में कुल 36 स्वीकृत पदों में से 17 पर ही चिकित्सक कार्यरत हैं। बहाली प्रक्रिया पूरी होते ही यहां नए चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईएमएस) में कुल 163 स्वीकृत पदों में से कई अभी भी रिक्त हैं।  इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलगी ।