ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / bihar / Bihar News: बिहार में मनोज तिवारी के काफिले पर हमला, BJP सांसद ने...

Bihar News: बिहार में मनोज तिवारी के काफिले पर हमला, BJP सांसद ने कहा "RJD समर्थकों ने लोकतंत्र पर प्रहार किया है"

Bihar News: बिहार चुनाव 2025 से ठीक पहले मनोज तिवारी के रोड शो में RJD समर्थकों का हमला, डंडे से गाड़ियां तोड़ीं। सांसद ने आयोग से कार्रवाई की कर दी मांग, FIR दर्ज..

02-Nov-2025 10:16 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के बीच शनिवार को बक्सर जिले के डुमरांव में एक निंदनीय घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान कथित RJD समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। तिवारी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने गाड़ियों पर डंडे बरसाए, गाली-गलौज की, RJD का झंडा लगाने की कोशिश की और वाहनों को तोड़ने का प्रयास किया।


सांसद ने इसे 'लोकतंत्र पर सीधा प्रहार' बताते हुए चुनाव आयोग और प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बक्सर जिले में तनाव बढ़ गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद NDA और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।


यह घटना डुमरांव अरियाव ब्रह्म बाबा स्थान के पास घटी, जहां तिवारी NDA प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। शुरुआत में कुछ लोग नारेबाजी करने लगे, फिर हूटिंग हुई। तिवारी के अनुसार, "RJD के नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने हमारे वाहन पर RJD का झंडा लगाने की कोशिश की। जब हमने विरोध किया, तो उन्होंने काफिले को घेर लिया, डंडों से हमला किया और शीशे तोड़ने की कोशिश की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ड्राइवरों को गाड़ियां तेजी से निकालनी पड़ीं। हमने सोचा कि कहीं मोकामा जैसी घटना न हो जाए।"


सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुनाव आयोग और बक्सर प्रशासन को सूचित किया, साथ ही SP से बात भी की। उन्होंने कहा, "यह खुला अपराध है। महागठबंधन चुनावी हिंसा का माहौल बना रहा है ताकि लोगों में भय फैले। अगर ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई न हुई तो निष्पक्ष चुनाव असंभव हो जाएगा।"


तिवारी ने वीडियो फुटेज और स्थानीय गवाहों के आधार पर दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने RJD पर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "यह व्यवहार चुनाव के दौरान अस्वीकार्य है। आयोग को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।" बक्सर SP ने बताया कि शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर जांच शुरू हो गई है और वीडियो विश्लेषण कर रहे हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। RJD ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह BJP की 'नाटकीयता' है और तिवारी खुद विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं।