ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / bihar / Bihar News: तीज के मौके पर तालाब में नहा रहे कई बच्चे डूबे,...

Bihar News: तीज के मौके पर तालाब में नहा रहे कई बच्चे डूबे, 2 की मौत; एक की हालत नाजुक

Bihar News: कैमूर के रामगढ़ में तीज पर्व पर तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूबे। दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे..

27-Aug-2025 08:36 AM

By First Bihar

Bihar News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में मंगलवार शाम तीज पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव के तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देख तालाब में उतरकर उन्हें बाहर निकाला और रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दो बच्चों, अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और प्रियांशु कुमार (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। तीसरी बहन, खुशबू कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।


मृतक अंशिका और प्रियांशु गजेंद्र यादव के बच्चे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार रविशंकर ने बताया कि तीन बच्चों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। तीसरे बच्चे का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।


हादसे से रहारी गांव में मातम छा गया और तीज की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है और परिजनों को सांत्वना दी।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण