ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, फरार वाहन चालक की...

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: कैमूर के मोहनिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साला-बहनोई की मौत। दोनों मामा के दाह संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।

19-Sep-2025 10:13 AM

By First Bihar

Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन इन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के दशौती गांव के पास रामगढ़-मोहनिया पथ पर हुआ है। मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी विजय मुसहर और रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के जीगनी गांव निवासी विरेंद्र मुसहर के रूप में हुई है। दोनों साला-बहनोई थे और विरेंद्र विजय के मामा का दामाद था।


जानकारी के अनुसार, विजय और विरेंद्र अपने मामा के निधन के बाद बमहौर खास गांव में दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से बाइक पर दरौली लौटते समय दशौती गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया।


इस घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और फरार वाहन चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण