ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इन ट्रेनों में मिलेगी ATM की सुविधा, अब बिना...

Bihar News: बिहार के इन ट्रेनों में मिलेगी ATM की सुविधा, अब बिना किसी चिंता के यात्री निकाल सकेंगे कैश

Bihar News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को नकदी की तंगी से बचाने के लिए चुनिंदा लंबी दूरी की ट्रेनों में ATM ऑन व्हील्स शुरू करने का फैसला किया है। ट्रायल सफल..

02-Dec-2025 08:57 AM

By First Bihar

Bihar News: अब लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में अचानक कैश की जरूरत पड़ने पर यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने अब चुनिंदा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में चलती ट्रेन में ही ATM लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा सबसे पहले मनमाड-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्सप्रेस में ट्रायल के तौर पर शुरू की गई और पूरी तरह सफल रही। अब इसे तेजी से अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।


जिन ट्रेनों में जल्द यह सुविधा मिलने वाली है उनमें विक्रमशिला एक्सप्रेस (आनंद विहार-भागलपुर), अमरनाथ एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस सहित कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन के आखिरी कोच में पहले जो मिनी पेंट्री या अस्थायी किचन होता था, उसे पूरी तरह परिवर्तित कर ATM कक्ष बनाया जा रहा है। मशीन को कंपन से बचाने के लिए रबर पैड और मजबूत बोल्ट भी लगाए गए हैं। जबकि सुरक्षा के लिए शटर, दरवाजा और दो अग्निशमन यंत्र भी अनिवार्य रूप से स्थापित किए गए हैं।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम दोहरा लाभ देगा। पहले तो यात्रियों को बीच रास्ते में कैश की कमी नहीं होगी। साथ ही रेलवे को गैर-किराया राजस्व में भी लाभ मिलेगा। मालदा डिवीजन के पीआरओ ने बताया है कि पंचवटी एक्सप्रेस में प्रयोग सफल होने के बाद अब पूर्वी रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों में तेजी से यह सुविधा दी जाएगी। अगले कुछ महीनों में 20-25 प्रमुख ट्रेनों में ATM ऑन व्हील्स शुरू हो जाएगी।


ऐसे में अब आगे से यात्री बिना स्टेशन उतरे बिना ही डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल सकेंगे। रेलवे ने बैंकों के साथ करार भी शुरू कर दिया है। यह सुविधा खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में लंबी वेटिंग वाली ट्रेनों में बहुत काम आएगी।