ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Bihar News: बिहार में ड्राइवरों को हाइवे किनारे मिलेगी ये तमाम सुविधाएं, परिवहन...

Bihar News: बिहार में ड्राइवरों को हाइवे किनारे मिलेगी ये तमाम सुविधाएं, परिवहन विभाग का निर्देश जारी

Bihar News: बिहार में अब हाइवे किनारे ड्राइवर शेड, पार्किंग, रेस्ट रूम और स्वास्थ्य जांच की सुविधा, 400+ जगहें चिह्नित, तीन चरणों में होगा काम..

19-Sep-2025 09:00 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के हाइवे पर ड्राइवरों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने हाइवे के किनारे ड्राइवर शेड, पार्किंग, रेस्ट रूम और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह फैसला सड़क सुरक्षा से जुड़ी बैठक में लिया गया, जिसमें परिवहन विभाग के अलावा अन्य सहयोगी विभाग शामिल थे। पहली चरण में 400 से अधिक जगहों पर ये सुविधाएं चिह्नित की जाएंगी और काम तीन चरणों में पूरा होगा। इससे लंबी दूरी की ड्राइविंग करने वाले चालकों को आराम और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी।


परिवहन विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हाइवे के किनारे ऐसी जगहें चिह्नित की जाएंगी, जहां ड्राइवर गाड़ी रोककर आराम कर सकें। रेस्ट रूम में बेड, पानी और बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था होगी। पार्किंग में ट्रक-बस के लिए पर्याप्त स्थान बनेगा और स्वास्थ्य जांच के लिए बगल में प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग का सहयोग लिया जाएगा। विभाग का कहना है कि ये सुविधाएं ड्राइवरों को थकान से बचाएंगी और दुर्घटनाएं कम करेंगी।


यह निर्णय हाइवे पर ड्राइवरों की लापरवाही और थकान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है। लंबी यात्रा में चालक अक्सर असुरक्षित जगहों पर रुकते हैं, जहां आराम या इलाज की सुविधा नहीं होती। नींद पूरी न होने या स्वास्थ्य समस्या से हादसे बढ़ते हैं। बिहार में रोज सैकड़ों दुर्घटनाएं इसी वजह से होती हैं। इस नई व्यवस्था से ड्राइवर स्वस्थ रहेंगे और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। काम जल्द शुरू होगा और पहले चरण में प्रमुख हाइवे पर फोकस रहेगा।