युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
26-Apr-2025 07:16 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के रोहतास से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, रोहतास जिले के विक्रमगंज की स्थानीय पुलिस ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात सलेमपुर पोखरा निवासी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी शहर के दुर्गा मंदिर में रचा रहा था।
बताया जा रहा है कि सभी मांगलिक कार्य करीब पूरे गए थे। सिर्फ सिंदूर दान की प्रक्रिया पूरी करनी थी। इसी बीच पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ आ धमकी। जिसे देख लोग चौक गए। इसके बाद बवाल मच गया। घटनास्थल मौजूद लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी और पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। वहीं, पूछताछ के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
इस मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी रचाने वाले दूल्हा मुकेश कुमार को 112 की पुलिस के सहयोग से दुर्गा मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में लोकेया निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सलेमपुर पोखरा निवासी मुकेश कुमार द्वारा झांसा दिया गया था कि मेरी शादी अभी नहीं हुई है। जिस कारण मैंने अपनी नातिन की शादी उससे करा दी। वहीं, उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी और चेन दी थी। जबकि आरोपित पहले से शादीशुदा था और सभी को झासा में रख कर शादी करने की कोशिश की है।