Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप
01-Nov-2025 08:29 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए शिवहर जिले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। 13 अक्टूबर से अब तक 213 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 30 को जिलाबदर कर दिया गया। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई में 6 हथियार, 7 कारतूस, 2 मैगजीन, 88 लाख 74 हजार रुपये नकदी, 922 लीटर शराब और 3.415 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
इसके अलावा, 112 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस निलंबित और 37 रद्द कर दिए गए। यह अभियान आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन के लिए चलाया जा रहा है, जहां 4 उल्लंघन मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। राज्य स्तर पर भी चुनाव आयोग की निगरानी में इसी तरह की कार्रवाइयां तेज हैं, जहां 221 अवैध हथियार और 37 करोड़ से अधिक की नकदी-शराब जब्त हो चुकी है।
शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शिवहर में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में 3,841 लोगों पर नजर रखी गई। इनमें 1,939 से बांड भरवाए गए और 134 गैर-जमानती वारंट निष्पदित किए गए। जिले में कुल 832 लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से 452 जमा हो चुके हैं।
सीसीए-3 के तहत 45 के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है, जिसमें 30 को जिलाबदर किया गया, जबकि सीसीए-12 के तहत 3 पर प्रस्ताव लंबित है। एसपी ने कहा, "24 घंटे चेकपोस्ट पर जांच चल रही है, सीमाओं की निगरानी हो रही है। कैश, क्राइम और वाइन के खिलाफ छापेमारी जारी है।" इस दौरान एसडीपीओ सुशील कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।