ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar Train News: बिहार में एर्नाकुलम एक्सप्रेस पर यात्रियों ने किया पथराव, आंधी-पानी...

Bihar Train News: बिहार में एर्नाकुलम एक्सप्रेस पर यात्रियों ने किया पथराव, आंधी-पानी के बीच घंटों तक ट्रेन रुकने पर फूटा लोगों का गुस्सा

Bihar Train News: बिहार के लखीसराय में जब आंधी-पानी के बीच एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे तक खड़ी रही तो यात्रियों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया।

11-Apr-2025 09:08 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Train News: गुरुवार को बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। आंधी-तूफान के कारण कई  लोगों की मौत हो गई। ट्रेन और विमान सेवा भी आंधी-पानी के कारण बाधित रही। कई जगहों पर हेड वायर टूटने के कारण दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रही। इस दौरान किऊल-झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस करीब 5 घंटे तक खड़ी रही। जिससे यात्रियों का गुस्सा फूटा और ट्रेन पर पथराव किया गया।


आंधी-तूफान के बीच जब ट्रेन को लंबे समय तक रोका गया तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 22643 एर्नाकुलम एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा किया और पत्थरबाजी की। पैंट्री कार के शीशे भी इस पथराव में क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही गार्ड को भी निशाना बनाने की बात सामने आ रही है।


आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार में आंधी-बारिश का असर ट्रेनों पर देखने को मिला। नदवां स्टेशन के पास ओवरहेड वायर टूटकर गिरा जिससे पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन सेवा बाधित हो गयी। वहीं कई ट्रेनों को पटना, जहानाबाद और मसौढ़ी के बीच रोका गया था। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पटना जंक्शन पहुंची।