पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
05-Oct-2025 08:23 AM
By First Bihar
Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार के अरवल और औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में बाइपास निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अरवल में 665.50 करोड़ रुपये और दाउदनगर में 288.28 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास निर्माण को हरी झंडी दी है।
इस परियोजना से पटना, अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र में व्यापार और आवागमन में भी सुधार होगा। बाइपास के बनने से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-139 बिहार की राजधानी पटना को औरंगाबाद के रास्ते झारखंड से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। अरवल और दाउदनगर में बाइपास बनने से भारी वाहनों का यातायात शहरों के बाहर की ओर डायवर्ट होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम होगी। इसके साथ ही परियोजना में सिटी साइड सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है जो कि स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को और सुगम बनाएगा। इस पहल से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा।
अरवल और दाउदनगर में लंबे समय से जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विशेष रूप से बालू और अन्य सामान लदे ट्रकों के कारण यातायात ठप हो जाता है, जिससे मरीजों को समय पर पटना पहुंचने में कठिनाई होती है। बाइपास के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी, क्योंकि भारी वाहन अब शहर के बाहर बने रास्तों से गुजरेंगे। इससे समय की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।