Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
08-Apr-2025 11:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का ने इतिहास रच दिया है। रूस की राजधानी मॉस्को के विमपेल स्टेडियम में 4 से 8 अप्रैल तक चले कराटे विश्व कप- 2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक ने सिल्वर मेडल जीता है। अनुष्का की इस ऐतिहासिक जीत पर इंडिया जेन टू शीन कराटे फेडरेशन की सेंडाई शिल्पी सोनम ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारत की बेटियां आज विदेशी खेल मंचों पर भी परचम लहरा रही हैं।
अनुष्का ने ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और क्वार्टरफाइनल में अर्मेनिया को हराकर पदक सुनिश्चित किया। सेमीफाइनल में मॉरीशस को हराकर वह फाइनल में पहुंची, जहां उनका मुकाबला रूसी खिलाड़ी से हुआ। फाइनल में वह 3 प्वाइंट से चूक गई और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। लेकिन गर्व की बात यह है कि बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने दूसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया और सफलता हासिल की।
अनुष्का ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका प्रोत्साहन किया। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश को कई पदक दिलाए हैं। अनुष्का के मेडल जितने पर उनके घर-परिवार के साथ पूरे बिहार के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।