‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
17-Mar-2025 09:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News : भागलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। भागलपुर टाउन में नगर निगम 7 फ्लोर का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बना रहा है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण दीपनगर चौक पर निगम की खाली जमीन पर होगा। इससे कारोबारियों को नयी जगह मिलेगी और निगम के आंतरिक संसाधन बढ़ेंगे। निर्माण प्रक्रिया में डीपीआर बनाना, सर्वेक्षण और परीक्षण जरूरी होगा। प्री-बिड मीटिंग 27 मार्च को होगी।
भागलपुर टाउन में नगर निगम की ओर से जारी दो बिड मेथेलॉजी के तहत निविदा 08 एवं 09 अप्रैल को खुलेगा। इसके साथ कंसल्टेंट एजेंसी चयनित हो जायेगी। चयनित एजेंसी के लिए डिजाइन, ड्राइंग, सर्वेक्षण, अनुसंधान, परीक्षण, प्राक्कलन निर्माण के साथ डीपीआर बनना अनिवार्य होगा। इससे पहले प्री-बिड मीटिंग होगी। इसकी तिथि 27 मार्च निर्धारित की गयी है।
यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स दीपनगर चौक पर बनेगा और इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। निगम की खाली जमीन पर सात फ्लोर का कॉम्पलेक्स बनेगा। जी 5 स्टोरेज बेसमेंट होगा। निगम प्रशासन ने प्रपोजल को स्वीकृत कर दिया है। यह प्रपोजल निगम की बैठक में लिया गया था और नगर सरकार की कैबिनेट ने सहमति जतायी थी, जिसके बाद प्रोसिडिंग में लाया गया था। अब निगम प्रशासन की ओर से इसको स्वीकृत करने के साथ डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए निगम कंसल्टेंट एजेंसी बहाल करने जा रही है। मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनने से कारोबारियों को कारोबार के लिए एक नयी जगह मिलेगी। साथ ही शहर में मार्केट का विस्तार होगा और मुख्य बाजार पर दबाव कम होगा।