ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / bihar / Bihar News: सीढ़ुुियों से धकेल मां को मार डाला , 12वीं की छात्रा...

Bihar News: सीढ़ुुियों से धकेल मां को मार डाला , 12वीं की छात्रा पर बेटे ने लगाया आरोप; लड़की गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं की एक छात्रा पर अपनी चाची की हत्या करने का आरोप लगा है

28-Apr-2025 09:35 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं की एक छात्रा पर अपनी चाची की हत्या करने का आरोप लगा है। यह मामला आया के फतेहपुर का है। दरअसल, फतेहपुर में चाची की हत्या करने की आरोपित भतीजी को बीते दिन रविवार को जेल भेज दिया गया। महिला के पुत्र के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 


वहीं, बेटे ने आवेदन में चचेरी बहन पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या की आरोपित लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला मंजू देवी के पुत्र पंकज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अपनी चचेरी बहन पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।


आवेदन में बताया गया है कि बच्चों के विवाद में उसकी चचेरी बहन ने उसकी मां मंजू देवी को सीढ़ी पर से धकेल दिया। इसमें उसकी मां के सिर में गंभीर चोट लग गई। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। 


लड़की से पूछताछ की गई और उसके बाद जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपित लड़की ने बताया कि वह अभी 12वीं में पढ़ाई करती है। घटना के समय वह चाची के घर बच्चों को खेलाने गई थी। चाची के पोता चप्पल से उसके मुंह पर जोर से मार दिया। इसपर उसने बच्चे की मां से बोली कि भाभी इसे समझाते नहीं है चप्पल से मेरे मुंह पर मार दिया है। उसने भी बच्चे को डांटी। 


वहीं, इसपर उसकी चाची मंजू देवी उसके साथ झगड़ा करने लगी और काफी गंदी गाली दे दी। साथ ही उसे मारने के लिए आगे बढ़ी तो वह उसे धक्का दे दी। चाची गिरी और उसके सिर चोट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि वह अपनी बचाव में उसे धक्का दे दी। उसने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया। फिलहाल, लड़की पर कानूनी कार्रवाई की गई है और हिरासत में ही रखा गया है।