बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
05-Oct-2025 02:43 PM
By First Bihar
DESK: बिहार के नवगछिया व्यवहार न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चोरी के आरोपी ने पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन होमगार्ड जवान ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए उसी मंजिल से छलांग लगाकर आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आईं।
इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार को पेशी के लिए नवगछिया कोर्ट लाई थी। पेशी के दौरान आरोपी ने मौका पाकर न्यायालय की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इसी बीच होमगार्ड सिपाही कुंदन कुमार सिंह ने बिना अपनी जान की परवाह किए आरोपी के पीछे छलांग लगा दी और उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिरने से सिपाही और आरोपी दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ भागने की कोशिश को लेकर नवगछिया थाना में एक नया मामला दर्ज किया गया है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट परिसर से छत के रास्ते भागने का प्रयास किया था, लेकिन बीएचजी जवान ने उसे खदेड़कर वहीं पकड़ लिया। घटना में एक जवान को हल्की चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।