ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / bihar / Bihar news: सिर्फ 10 हजार का कर्ज…, ढाई महीने की बच्ची को सूदखोर...

Bihar news: सिर्फ 10 हजार का कर्ज…, ढाई महीने की बच्ची को सूदखोर ने बना लिया बंधक

Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 10 हजार रुपये के कर्ज को लेकर एक सूदखोर ने सारी हदें पार कर दिया और ढाई महीने की मासूम बच्ची को ही बंधक बना लिया।

03-Sep-2025 01:00 PM

By First Bihar

Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 10 हजार रुपये के कर्ज को लेकर एक सूदखोर ने सारी हदें पार कर दिया और ढाई महीने की मासूम बच्ची को ही बंधक बना लिया। घटना मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रही एक मां ने कर्ज चुकाने में असमर्थता जताई, तो सूदखोर ने उसकी बच्ची को ही गिरवी रख लिया।


जानकारी के अनुसार, महिला ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जब वह तय समय पर रकम नहीं लौटा पाई, तो सूदखोर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब महिला ने कुछ मोहलत मांगी, तो सूदखोर ने बच्ची को लेकर उसे दबाव में लेने की कोशिश की और बच्ची को अपने पास रख लिया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ने फौरन हरकत में आते हुए महिला को गश्ती दल के साथ भेजा और बच्ची की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि महिला खुद भी परेशान होकर लोगों से उधार मांगने निकली थी ताकि बच्ची को छुड़ा सके, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। हारकर रोती-बिलखती मां थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।


थाना प्रभारी ने बताया कि ढाई घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने बच्ची को सूदखोर के चंगुल से मुक्त कराया और मां की गोद में वापस सौंपा। बच्ची को वापस पाकर मां ने राहत की सांस ली और किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब वह किसी भी हाल में वह कर्ज नहीं लेगी। फिलहाल पुलिस सूदखोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।