ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar News: मोबाइल फॉरेंसिक लैब से अपराध जांच होगी तेज, नीतीश कुमार ने...

Bihar News: मोबाइल फॉरेंसिक लैब से अपराध जांच होगी तेज, नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य में फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 34 फॉरेंसिक लैब की गाड़ियों को झंडा दिखाकर रवाना किया।

18-Dec-2025 10:40 AM

By First Bihar

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य में फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 34 फॉरेंसिक लैब की गाड़ियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।


इन गाड़ियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। इससे पहले फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए थाने की गाड़ियों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे घटना स्थल तक पहुँचने में समय लगता था और अनुसंधान में देरी होती थी। अब प्रत्येक गाड़ी में फॉरेंसिक से संबंधित सभी जरूरी उपकरण लगाए गए हैं।


इन मोबाइल फॉरेंसिक लैब की गाड़ियों की मदद से फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर समय पर पहुँच सकेगी, जिससे साक्ष्य तुरंत एकत्रित किए जा सकेंगे और अनुसंधान में किसी भी प्रकार की देरी या बाधा नहीं आएगी। इस पहल से अपराध अनुसंधान की गति बढ़ेगी और जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी होगी।


सरकार का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक जिले में फॉरेंसिक जांच तेज और सटीक हो, ताकि अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। इस पहल से अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट