ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / bihar / बिहार में अभी तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग, सर्वदलीय बैठक से पहले विपक्ष...

बिहार में अभी तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग, सर्वदलीय बैठक से पहले विपक्ष ने सीएम से किया अनुरोध

16-Apr-2021 05:50 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थितियां खतरनाक होती जा रही हैं. कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों की समीक्षा करने के लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार की तरफ से पटना में आज यानी कि शुक्रवार शाम को एक बैठक बुलाई गई है. कल सर्वदलीय बैठक भी होने वाली है लेकिन इस बैठक से ठीक पहले विपक्ष ने एक बड़ी मांग की है. 


बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए विपक्ष ने सरकार से तत्काल लॉकडाउन लगाने की मांग की है. एक ओर सर्वदलीय बैठक से पहले सीएम की ओर से राज्य में कोरोना संक्रमण से निपटने के तरीके और हालात की समीक्षा की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि राजधानी पटना और पूरे सूबे की स्थिति को देखते हुए फ़ौरन सरकार को लॉकडाउन लगाना चाहिए. 


कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है. विशेषकर पटना की स्थिति बहुत ख़राब है. बजट सत्र के दौरान बिहार सरकार ने दावा किया था कि हमारे पास पीपीई किट और जांच किट पर्याप्त मात्रा में है. लेकिन अब ये झूठा साबित हो रहा है. राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन ख़त्म हो गया है. सरकार को लॉकडाउन की ओर तत्काल बढ़ना चाहिए. 


उधर कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों को बंद कर दिया गया है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस का राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम सहित पूरे राज्य के जिला कार्यालय अनिश्चितकाल के लिए बन्द रहेंगे.


उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक विफलताओं के कारण स्थिति बेहद विकराल हो गयी है. प्रदेश में जब तक स्थितियां सामान्य नहीं होंगी. तब तक कांग्रेस के प्रदेश से लेकर जिला मुख्यालयों को अनिश्चितकाल तक बन्द करने का फैसला लिया गया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि सदाकत आश्रम में केवल आवासीय कर्मचारियों के ही रहने की अनुमति रहेगी. 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए काले कृषि कानूनों के खिलाफ 5 अप्रैल को प्रस्तावित अपने धरने को पहले ही स्थगित करते हुए राजनीतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम सहित सभी स्तर कार्यक्रम रद्द कर दिया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना के भयावह और घातक परिस्थिति को समझ रही है और सरकार की अकर्मण्यता को देखते हुए उसने ये फैसला लिया है. साथ ही आम जनता से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप में अपने और परिवार की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें.