ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र

Home / bihar / बिहार में नई गाइडलाइन जारी: एक दिन बीच कर खुलेंगी सारी दुकानें, यहां...

बिहार में नई गाइडलाइन जारी: एक दिन बीच कर खुलेंगी सारी दुकानें, यहां पढ़िए डिटेल

08-Jun-2021 02:08 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में अब लॉकडाउन को खत्म करते हुए नाइट कर्फ्यू लागू रखा जाएगा. बिहार सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है.


बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया में अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेगी. सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी दुकानें अब एकदिन बीच कर खोली जा सकती हैं. संबंधित जिले के डीएम इस संबंध में आदेश जारी करेंगे कि कौन सी दुकानें किस दिन खुलेंगी. सरकार इ कहा है कि शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इसके अलावा सरकार ने सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है.


अनलॉक फेज में प्राइवेट ऑफिस भी शाम 4:00 बजे तक खुल पाएंगे. दफ्तरों के बंद होने के एक घंटे बाद यानी 5 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी. इसके अलावे निजी वाहन चलने की भी इजाजत दी गई है. सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी भी भीड़ से बचने की जरूरत है. बिहार में शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी अभी लागू रहेगी। ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षण कार्य चलेंगे.


यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन - 

news image

news image

news image

news image