ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / bihar / बिहार में लगातार नीचे जा रहा पारा, इन 14 जिलों के लिए बारिश...

बिहार में लगातार नीचे जा रहा पारा, इन 14 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

22-Oct-2021 09:12 AM

PATNA : बिहार में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम अब ठंडा होने लगा है. अब रात और सुबह में हलकी ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम हिस्से पर स्थित चक्रवाती हवा शिफ्ट होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर एक्टिव हो गई है. इसका असर बिहार के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी-मध्य हिस्से पर दिखाई देगा. 


मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया सहित 14 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है. इधर पटना, गया सहित 24 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. 


पिछले 72 घंटे के दौरान 28.6 एमएम बारिश होने के बाद पटना में दिन और रात का तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई. इस दौरान रात का पारा 20 अगस्त के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि, दिन में तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य के बराबर था. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी तापमान में गिरावट होगी.