ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / bihar / बिहार: गर्मी बढ़ने के साथ ही चमकी बुखार ने दी दस्तक, आधा दर्जन...

बिहार: गर्मी बढ़ने के साथ ही चमकी बुखार ने दी दस्तक, आधा दर्जन से अधिक बच्चे हुए एडमिट, SKMCH ने जारी किया आंकड़ा

07-Apr-2023 03:20 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में मौसम में गर्मी बढ़ते ही सैकड़ों बच्चों को काल के गाल में समा देने वाला चर्चित बीमारी चमकी बुखार ने फिर से एक बार अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मुजफ्फरपुर जिले के श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों की माने तो अब तक 7 बच्चे एसकेएमसीएच में भर्ती हुए हैं. जिसमें से आधा दर्जन बच्चे मुजफ्फरपुर तो एक बच्चा मोतिहारी का रहने वाला था.


आपको बताते चलें कि 16 जनवरी को पहला केस चमकी बुखार का इस साल आया था, तब से अब तक दिन प्रतिदिन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है. जो एक बार फिर आम जनों की चिंता को बढ़ा दिया. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा चमकी को धमकी स्लोगन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लगातार सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को चमकी बुखार से जागरूक करने के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहे हैं, जिसका असर भी हुआ है. बीते वर्षो की अपेक्षा अबतक आंकड़े कम देखने को मिले है. लेकिन जिस तरह से दिन-प्रतिदिन मौसम की बेरुखी प्रचंड धूप अपना रौद्र रूप ले रखी है. 


आने वाले समय में सभी परिवार को अपने बच्चों को ज्यादा केयर करने की जरूरत है. कहीं इस बीमारी का शिकार आपका बच्चा भी ना हो जाए. इसलिए जरूरत है अपने मासूम को इस बदलते मौसम में अच्छे से देखभाल करें. बदलते मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत होती है. अगर ऐसा होता है तो बिना किसी देरी के अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाए और डॉक्टरों से उचित परामर्श लेकर इलाज अवश्य करें. 


बताते चले कि शुक्रवार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा आंकड़ा जारी किया गया है. उस आखिरी में 7 बच्चे अब तक इस बीमारी के शिकार होकर भर्ती हुए थे. अच्छी बात यह है कि सभी ठीक होकर अपने घर को जा चुके हैं.