ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / bihar / बिहार में टूटा रिकार्ड, कोरोना से 22 लोगों की मौत, मरने वालों का...

बिहार में टूटा रिकार्ड, कोरोना से 22 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 537

16-Aug-2020 06:34 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 537 हो गई है.


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 22 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है. रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2187 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 104093 हो गया है.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 67,212 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1679462 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 72566 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 69.71 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 35,056 एक्टिव केस मौजूद हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 255 संक्रमित मिले हैं. औरंगाबाद में 113, भागलपुर में 177, मधुबनी में 127, अररिया में 19, अरवल में 21, बाँका में 19, बेगूसराय में 54, भोजपुर में 52, बक्सर में 46, दरभंगा में 35, पूर्वी चंपारण में 96, गया में 15, गोपालगंज में 71, जमुई में 28, जहानाबाद में 28, कैमूर में 6, कटिहार में 13, खगड़िया में 30, किशनगंज में 13, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 35, मुंगेर में 50, मुजफ्फरपुर में 97, नालंदा में 90, नवादा में 18, पूर्णिया में 82, रोहतास में 35, सहरसा में 97, समस्तीपुर में 37, सारण में 74, शेखपुरा में 33, शिवहर में 7, सीतामढ़ी में 78, सीवान में 28, सुपौल में 34, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 81 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.


news image

news image