Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
19-Apr-2022 11:17 AM
GOPALGANJ : बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। गर्मी मिटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। आप और हम भी गर्मी से निजात पाने के लिए अक्सर कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं लेकिन यह कोल्ड ड्रिंक्स कितना घातक हो सकता है इसका अंदाजा गोपालगंज की इस घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल गोपालगंज में धूप की वजह से परेशान दो लड़कों ने गर्मी से निजात पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स पीते ही इन दोनों की तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी होने लगी।
यह पूरा मामला गोपालगंज के सिधवलिया इलाके का है। यहां दो युवक शैलेंद्र और रमेश कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से बुरी तरह बीमार हो गए। यह दोनों चेन्नई में रहकर स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार को ही दोनों गोपालगंज वापस लौटे थे और देर शाम सिधवलिया बाजार में रुक कर एक मिठाई की दुकान पर इन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी। उन्होंने आधा लीटर की बोतल ली और एक के बाद एक दोनों ने पी। लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही इनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को खून की उल्टियां होने लगी। थोड़ी देर बाद ही दोनों जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोग देखकर हैरत में पड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेचने वाले दुकानदार को हिरासत में लिया है और बोतल भी जब्त कर ली है। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक के इन दोनों को कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से इंफेक्शन हो गया। इसके कई कारण हो सकते हैं। एक तो गर्मी के बाद ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरी कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा पुराने होने की वजह से भी खतरा हो सकता है। अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाले इसे दुकान के बाहर धूप में रख देते हैं और फिर बाद में ठंडा कर भेजते हैं यह वजह भी इंफेक्शन को जन्म देती है।