सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
29-Nov-2022 07:20 AM
PATNA: बिहार में छठे चरण के माध्यमिक औऱ उच्च माध्यमिक शिक्षक की बहाली का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. पटना हाईकोर्ट ने छठे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बहाली पर लगी रोक को वापस ले लिया है. सोमवार को हाईकोर्ट में जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस सुनील दत्त मिश्रा की बेंच ने ये आदेश जारी किया. हाईकोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया को जारी रख सकती है. लेकिन उनकी बहाली इस मुकदमे पर आने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर होगा.
बता दें हाइकोर्ट की एक बेंच ने 15 सितंबर, 2022 को शिक्षकों की बहाली पर रोक लगा दिया था. सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने डबल बेंच में याचिका दायर की थी. राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने सोमवार को नियुक्ति पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया.
दरअसल एसटीईटी 2011 में पास हुए अप्रशिक्षित उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उनकी मांग है कि बाद के समय में बीएड परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नियोजन में नहीं शामिल किया जाये. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. इसके बाद 26 सितंबर को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया था जिसमें शिक्षक नियोजन को रोकने और नियुक्ति पत्र नहीं देने का निर्देश दिया गया था. हाईकोर्ट के नये आदेश के बाद हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने का रास्ता साफ हो गया है.