ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल

Home / bihar / बिहार में बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों समेत 5 लोग फंदे से लटके मिले,...

बिहार में बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों समेत 5 लोग फंदे से लटके मिले, लाश से आ रही थी बदबू

13-Mar-2021 08:59 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : दिल्ली के बुराड़ी जैसा मामला आज बिहार के सुपौल से  सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की डेड बॉडी एक ही कमरे में फंदे से लटकते हुए मिली है. मरने वालों में पति-पत्नी, दो बेटी और एक बेटी शामिल है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है. एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

घटना राघोपुर थाना के गद्दी गांव वार्ड नंबर 12  की है, जहां के रहने वाले मिश्रीलाल साह ने अपने पूरे परिवार के साथ सुसाइड कर लिया. आसपास के लोगों का कहना है कि उनका परिवार पिछले शनिवार को देखा गया था. शुक्रवार को उनके घर से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला और उनलोगों के बॉडी से बदबू आने लगी थी. 

घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.एसपी मनोज कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुँच कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जिसके बाद एफएसएल की टीम को इसकी जांच सौप दी गयी है. मृतकों को बारे में बताया जाता है कि पिछले 2 सालों से ये परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच कर गुजारा करता था. बीच बीच में कोयला बेचने का भी छोटा सा कारोबार करता था. हाल के कुछ दिनों से ये परिवार ग्रामीणों से भी अलगथलग हो गए थे.वही एसपी मनोज कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, एफएसएल जांच के बाद ही कुछ सामने आएगा.